रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं । उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली गंगनहर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया । इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामपुर गांव स्थित कब्रिस्तान से एक अभियुक्त को एक अदद अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया गया । उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 647/2025, अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
नाम-पता आरोपी
शाहरुख पुत्र असलम निवासी भारत नगर, कोतवाली सिविल लाइन, रुड़की
उम्र – 30 वर्ष
आपराधिक इतिहास
1. मुकदमा अपराध संख्या 488/2018, धारा 380, 411 भा.दं.वि., कोतवाली गंगनहर
2. मुकदमा अपराध संख्या 238/2023, धारा 380, 411 भा.दं.वि., कोतवाली गंगनहर
3. मुकदमा अपराध संख्या 125/2024, धारा 25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली रुड़की
4. मुकदमा अपराध संख्या 682/2023, धारा 25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली रुड़की
5. मुकदमा अपराध संख्या 536/2020, धारा 380, 411 भा.दं.वि., थाना भगवानपुर
बरामदगी
एक अदद अवैध चाकू
















Leave a Reply