रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | गश्त के दौरान रुड़की पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अशोक नगर, ढण्डेरा क्षेत्र में विक्रम नामक व्यक्ति अपने घर में परिजनों के साथ गाली-गलौच कर रहा है । सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि विक्रम अपने परिजनों के साथ हो-हल्ला करते हुए आमदा-फसाद की स्थिति उत्पन्न कर रहा था। पुलिस कर्मियों द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया गया, परंतु उसके द्वारा कोई सुधार नहीं किया गया । शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत उपरोक्त व्यक्ति को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता आरोपी
विक्रम सिंह रावत पुत्र श्रावण सिंह रावत
निवासी अशोक नगर, ढण्डेरा, रुड़की
















Leave a Reply