रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की जा रही थी दौराने चैकिंग पुलिस टीम के दौराने चैंकिंग/गश्त आरोपी सन्नी को राम महाकाल प्रॉपर्टीज सीमेंट गोदाम के पीछे से 01अदद अवैध तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस के साथ धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम व पता आरोपी
सन्नी पुत्र प्रेम कुमार निवासी पुंडरी खुर्द नांगल बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद।
















Leave a Reply