हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर मोबाइल स्नैचर झपट्टे गए मोबाइल के साथ 02 शातिर दबोचे, छीना गया मोबाइल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | शिवम वर्मा पुत्र संतोष कुमार निवासी पन्थी सेरामऊ दक्षिणी सदर बाजार जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ने को कालागेट रोशनाबाद सिडकुल के पास से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा उसका वीवो T-4 फोन छीनकर भाग जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर प्रभावी धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया था । जिएसपर कार्यवाही करते हुए थाना सिडकुल पुलिस द्वारा महिंद्रा ग्राउंड के किनारे झाड़ियो के पास से दो संदिग्धों को दबोच कर छीना गया मोबाइल बरामद की गई । मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई ।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- मोहम्मद फैज पुत्र शरीफ निवासी ग्राम बड़ागांव थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर हाल किराएदार रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 18 वर्ष

2- तोहिद पुत्र सुल्तान निवासी रोशनाबाद निकट झंडा चौक थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

बरामदगी
एक मोबाइल वीवो T-4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *