रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान ये को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में कोतवाली भगवानपुर द्वारा थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। विभिन्न पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर विशेष टास्क दिए गए । उक्त अभियान के परिणामस्वरूप थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध बारू उर्फ अकबर पुत्र मंजूर निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार को 218 ग्राम अवैध चरस के साथ हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपी
बारू उर्फ अकबर पुत्र मंजूर निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार
बरामद माल
218 ग्राम अवैध चरस
















Leave a Reply