हरिद्वार पुलिस की शान्ति व्यवस्था बंद करने वालों पर त्वरित कार्यवाही आपसी विवाद में भिड़े दो पक्षों के चार व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत विष्णुलोक कॉलोनी में दो पक्षों के मध्य आपसी विवाद को लेकर मारपीट एवं शान्ति भंग की स्थिति उत्पन्न हो गई । दोनों पक्षों के मध्य आपसी लड़ाई-झगड़ा हो रहा था।सूचना प्राप्त होने पर रानीपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए उत्तेजित होकर गाली-गलौच, मारपीट एवं आमदा फौजदारी पर उतारू हो गए । शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कुल 04 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत हिरासत में लिया ।

चारों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपित
1. आसिफ पुत्र मोहम्मद आज़म – उम्र 27 वर्ष
2. समीर पुत्र मोहम्मद आज़म – उम्र 25 वर्ष
3. इन्तजार पुत्र इकराम – उम्र 31 वर्ष
4. मोबिन पुत्र शरीफ – उम्र 25 वर्ष
निवासी गण विष्णुलोक कॉलोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *