बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 02 मकान मालिकों के ₹15,000 के चालान |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों एवं ऐसे मकान मालिकों के विरुद्ध लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अंतर्गत कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र से प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश कुमार गंगवार, के नेतृत्व में अपर उ0नि0 भुवन पाण्डे मय टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया ।
चैकिंग के दौरान बेरीनाग में कुछ मजदूर बिना सत्यापन के पाये गये जिस पर पुलिस ने सम्बन्धित ठेकेदार संजीव कुमार का 5 हजार रूपये का नकद चालान किया गया । नया बाजार बेरीनाग में एक सलून के मालिक मो0 जाहिद द्वारा अपने कर्मचारी का सत्यापन नही कराया था । पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरूद्ध 10 हजार रूपये का कोर्ट का चालान किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने से पूर्व उसका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। बिना सत्यापन पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *