रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | बांद्रा एक्सप्रेस में हुई चेन पुलिंग की घटना के संबंध में रेलवे स्टेशन रुड़की पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसकी पहचान बाद में एक अफगानिस्तान नागरिक के रूप में हुई । जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट व वीजा के भारत में रह रहा था। आरोपी का वीजा लगभग चार वर्ष पूर्व समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह अवैध रूप से भारत में निवास कर रहा था । प्रभारी उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल चौकी रुड़की, कमलेश प्रसाद, मय हमराह आरक्षी सुंदर सिंह द्वारा आरोपी को आवश्यक कागज़ात सहित कोतवाली गंगनहर में दाखिल किया गया । दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गंगनहर पर मु0अ0सं0 626/25, The Immigration and Foreigners Act, 2025 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रकरण की सूचना उच्चाधिकारीगण को दे दी गई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
नाम व पता अफ़ग़ानी नागरिक
नजीबुल्लाह पुत्र हाजी बिस्मिल्लाह निवासी नहिया-3, थाना नहिया-3
जनपद कंधार, अफगानिस्तान
(विदेशी नागरिक)
बरामदगी
1. एक अदद मोबाइल फोन
2. ₹1200/- नकद
3. एक पुलिंदा (सील सर्वे मोहर)
4. VISA EXTENSION















Leave a Reply