रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वादी वसीम अहमद पुत्र नसीरुद्दीन निवासी ग्राम भगेड़ी महावतपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा उत्तराखंड पुलिस पोर्टल के माध्यम से ई Fir पंजीकृत कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चौपाटी बाजार के बाहर से मोटरसाइकिल नंबर uk08 m9062 को चोरी कर ले जाना उक्त ई fir को कोतवाली रुड़की के मुकदमा पर संख्या 460/25 के क्रम में लाई गई थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 460/25 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया । जिसपर कार्यवाही करते हुए कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर/संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की लगातार चेकिंग/बिना नंबर प्लेट दोषपूर्ण नंबर प्लेट की लगातार चेकिंग/कड़ी सुराग रसी पतासी कर मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया। उक्त के क्रम में दिनांक 13/12/2025 को मुखवीर खास की सूचना पर अभियुक्त समीर पुत्र समीम निवासी इमली खेड़ा धर्मपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को मय चोरी की मोटरसाइकिल के साथ सोनाली पुल नहर पटरी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
समीर पुत्र समीम निवासी इमली खेड़ा धर्मपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1-मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नंबर UK 08 M 9062















Leave a Reply