गैगस्टर एक्ट में वांछित ₹10000 ka ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार गिरफ्तारी से बचने के लिए 01 साल से चल रहा था फरार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | SSP हरिद्वार द्वारा इनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है उपरोक्त क्रम में कोतवाली ज्वालापुर में पंजीकृत मु०अ०सं०-01/25 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा सम्पादित की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त नईम गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था व अपने ठिकाने बदल रहा था । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु SSP हरिद्वार द्वारा 10000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित की पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासो के फलस्वरूप वांछित इनामी अभियुक्त नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी-ग्राम दनियालपुर उर्फ नौजली थाना नागल जिला सहारनपुर उ०प्र० को नागल थाना नागल जिला सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। वाद गिरफ्तारी अभियुक्त को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी-ग्राम दनियालपुर उर्फ नौजली थाना नागल जिला सहारनपुर उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *