रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है । उक्त अभियान के अन्तर्गत रात्रि में कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिंभल तिराहे के पास खाली मैदान मे अवैध जुआ, सट्टा लगा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभि0 मनसूर पुत्र नूर मौहम्मद निवासी जमील प्रधान की बैठक के पास सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर अभि0 के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 1720/ रू0 नगद बरामद कर गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 487/25 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार आरोपी-
1- मनसूर पुत्र नूर मौहम्मद निवासी जमील प्रधान की बैठक के पास सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 40 वर्ष
बरामदगी- सट्टा पर्ची व 1720/- रू0 नगद















Leave a Reply