रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत निर्मल बस्ती जाने वाले खाली मैदान से एक संदिग्ध आरोपी दीपक पुत्र ब्रजपाल निवासी विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को दबोचकर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू की बरामदगी की गयी । आरोपी दीपक उपरोक्त के विरूद्ध थाना रानीपुर पर शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम पता आरोपी
1- दीपक पुत्र ब्रजपाल निवासी विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी-
01 अदद नाजायज चाकू















Leave a Reply