अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर चढ़ा हरिद्वार पुलिस के हत्थे क्षेत्र में पुलिस की निरन्तर सक्रियता/निगरानी से मिली कामयाबी नशा तस्कर के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के दृष्टीगत थाना पथरी द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर संघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । पथरी पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग एक नशा तस्कर को 5.03 ग्राम अवैध स्मैक के साथ घीसूपुरा तिराहे के पास से पकडा गया | आरोपी के विरूद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
1- सैफ अली पुत्र लियाकत निवासी घीसूपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

विवरण बरामदगी-
1- 5.03 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *