नशा तस्करों के विरुद्व हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी 12.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 1269/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त-
अनिकेत चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी गोलभट्टा मिलाप नगर रुडकी हरिद्वार

विवरण बरामदगी-
1-अभियुक्त से बरामद कुल 12.11 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *