नाबालिग बालक को जीआरपी ने किया परिजनों के सुपुर्द |

रुड़की | रात्रि को एक नाबालिक बालक जिसका नाम/पता-राजेंद्र नगर रुड़की थाना गंगनहर जिला-हरिद्वार उम्र-16 वर्ष रेलवे स्टेशन रुड़की पर चैकिंग के दौरान लावारिस घूमता हुआ मिला जिससे सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी कर्मगणों द्वारा पूछताछ की गई तो उपरोक्त नाबालिक बालक ने बताया कि मैं अपने घर से बिना बताए यहां पर आ गया हूं। जिसको विश्वास में लेकर चौकी जीआरपी रूडकी पर लाकर परिजनों के संबंध में पूछताछ की गई। परिजनों की जानकारी कर परिजनों को चौकी जीआरपी रुड़की पर बुलाया गया । नाबालिक बालक उसकी को माता निवासी- उपरोक्त के सुपुर्द किया गया । अपने बालक को सकुशल पाकर रपिजनों द्वारा जीआरपी का धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *