रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | आज भगवा हिन्दू सेना द्वारा हरिद्वार उत्तराखंड मे बेघर गौ वंशों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेडियम बेल्ट पहनाने का अभियान चलाया गया | जिसमें भगवा हिन्दू सेना के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम एवं कृष्ण कृपा गौ सेवा धाम के गौ सेवक एवं संतगण काफी संख्या में मौजूद रहे, रेडियम बेल्ट अभियान शुरू करने से पहले सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया और उसके बाद हाईवे के आस पास घूम रही लावारिस गौ माताओं को रेडियम बेल्ट पहनाने का कार्य किया गया जिसमें भगवा हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमाकांत यादव,राष्ट्रीय सचिव अंजली अग्रवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी (उत्तराखंड) संदीप भारद्वाज,गो रक्षा प्रमुख हरिद्वार उत्तराखंड पवन भगवा,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा (हरिद्वार ) उत्तराखंड ममता ठाकुर ,सह संगठन मंत्री संजय अग्रवाल,शीतल (सदस्य) एवं दीपक पंवार (समाजसेवी),अनिकेत गिरी (अध्यक्ष) कृष्ण कृपा गौ सेवा धाम,गो सेवक राहुल त्यागी,गो सेवक गौरी कौशिक ,गो सेवक विक्रम गोस्वामी और काफी संख्या में सनातनियों ने इस मुहिम में हिस्सा लिया |















Leave a Reply