SSP हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में सुरक्षा के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस लगातार मुस्तैद संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों को लगातार किया जा रहा चैक |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ व शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा निरंतर सतर्कता व सक्रियता बरती जा रही है । जनपद के मुख्य मार्गों, बस-अड्डों, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, बाजारों एवं सीमा क्षेत्रों पर तैनात पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है । धार्मिक एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल अत्याधुनिक हथियारों व सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात है । QRT, BDS व पेट्रोलिंग टीमें भी लगातार निगरानी कर रही हैं । चेकिंग के दौरान आमजन द्वारा पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *