SSP हरिद्वार के प्रखर नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने 02 चैन स्नैचरों को दबोचा अकेली महिलाओं को देखकर बनाते थे निशाना पूछताछ में बताया हरिद्वार, रुड़की, एंव सहारनपुर क्षेत्र में कर चुके हैं कई स्नैचिंग कनखल पुलिस द्वारा डिजिटल साक्षर एवं मैनुअल पुलिसिंग के ज़रिए दोनों को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | वादिया मधु बिहार कालोनी जमालपुर द्वारा तहरीर दी गई कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दुकान के अंदर सामान लेने के बहाने आए तथा गले से चैन छीनकर फरार हो गए। प्रकरण में मु.अ.सं. 265/25, पंजीकृत किया गया । इसी प्रकार मिश्रा गार्डन कनखल द्वारा तहरीर दी गई कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने पता पूछने के बहाने उनके गले से चैन छीन ली। प्रकरण में मु.अ.सं. 289/25, पंजीकृत किया गया । उक्त घटनाओं के त्वरित अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना कनखल पुलिस द्वारा टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए एवं विभिन्न CCTV फुटेज का विश्लेषण करते हुए दोनों संदिग्धों को चिन्हित किया । सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बैरागी कैम्प क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोचा। पूछताछ में व्यक्तियों ने दोनों चैन स्नैचिंग की घटनाओं को करना स्वीकार किया तथा आरोपियों से चोरी की गई पीली धातु की चैनें बरामद की गईं ।

नाम पते आरोपी
1. शुभम मिश्रा पुत्र स्व. मुकेश मिश्रा, निवासी हनुमान नगर बेहद, थाना बेहट, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)
2. चांद अजमल पुत्र असलम, निवासी हुसैन बस्ती, संजय बिहार कालोनी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)

अपराधिक इतिहास
आरोपी शुभम मिश्रा पूर्व में भी चैन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है। इसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में निम्न अभियोग पंजीकृत हैं
1. मु.अ.सं. 201/25, धारा 304(3)(5), 317(2) BNS, कोतवाली रुड़की
2. मु.अ.सं. 202/25, धारा 304(3)(5), 317(2) BNS, कोतवाली रुड़की
3. मु.अ.सं. 183/25, धारा 303(2), 3(5), 317(2) BNS, गंगनहर
4. मु.अ.सं. 201/24, धारा 318(4), 345(3) BNS एवं 3/25 A ACT, नेहरू कॉलोनी देहरादून
5. मु.अ.सं. 265/25, धारा 304(3)(5), 317(2) BNS, थाना कनखल
6. मु.अ.सं. 289/25, धारा 304(3)(5), 317(2) BNS, थाना कनखल

बरामदगी
1. मु.अ.सं. 265 से संबंधित पीली धातु चैन
2. मु.अ.सं. 289 से संबंधित पीली धातु चैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *