रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के घरों पर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया । इस दौरान ग्राम दिनारपुर स्थित वृद्धा आश्रम में भी पहुंचकर वहां निवासरत सभी बुजुर्गजनों की आवश्यकताएं व समस्याएं सुनी गईं। आश्रम के संचालकों एवं निवासियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा, चिकित्सकीय सुविधा एवं पेंशन संबंधी जानकारी भी साझा की गई । कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं आश्रम निवासियों का हाल-चाल जाना, वृद्धा पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई | किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस सहायता हेतु थाना हाज़ा, 112 कंट्रोल रूम एवं बीट कॉन्स्टेबल का संपर्क नंबर साझा | जनसहयोग की अपील करते हुए थाना पथरी पुलिस द्वारा कहा गया कि क्षेत्र के सभी नागरिक वरिष्ठजनों के सम्मान एवं आवश्यकतानुसार उनकी समय पर सहायता सुनिश्चित करें ।















Leave a Reply