अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की सख़्त एवं निरंतर कार्रवाई शराब तस्करी में संलिप्त 03 तस्करों को मय अवैध देशी शराब के साथ दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा इत्यादि) की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रात्रि को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से शराब के अवैध धंधे में संलिप्त 03 तस्करों को मय अवैध देशी शराब के साथ दबोचा । आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

नाम पता आरोपी
1. पप्पू वर्मा पुत्र शंकर शर्मा
निवासी: मौ० खरबूपुर बाज़ार, थाना खरबूपुर, जनपद गौण्डा (उ०प्र०)

2. रोहित सेनी पुत्र त्रिलोक चन्द सेनी
निवासी: खाण्ड गाँव, थाना रायवाला, देहरादून

3. आकाश पुत्र हीरालाल सेनी
निवासी: कुंज गली खड़खड़ी, कोतवाली नगर, हरिद्वार
मूल निवासी: सराय हननारन, थाना सासनी गेट, जनपद अलीगढ़ (उ०प्र०)

बरामदगी-
पप्पू से -24 टेट्रा पैक देसी शराब
रोहित से -28 टेट्रा पैक देसी शराब
आकाश से -23 टेट्रा पैक देसी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *