रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 342/25 धारा 8/20 का पंजीकृत किया गया था जिसमें आरोपी मोहम्मद मियां को 1 किलो 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सप्लायर सादिक का नाम प्रकाश में आया था। मुकदमे में मोहम्मद सादिक के विरुद्ध 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी । वांछित मोहम्मद सादिक को ग्राम फिरोजाबाद थाना चिलकाना से 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। वांछित को गिरफ्तार कर हरिद्वार पुलिस द्वारा तस्करों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशा बेचने वालों, नशा की तस्करी करने वालों व उनकी सहायता करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा ।
विवरण आरोपित-
सादिक पुत्र काबिल निवासी सलीरी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर उ0प्र0















Leave a Reply