रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | रात 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 हरिद्वार द्वारा कोतवाली रानीपुर पर सूचना दी गई कि एक संदिग्ध पी0ए0सी0 परिसर में चोरी करते हुये पकडा गया है। सूचना पर रानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो पी0ए0सी0 कर्मचारीगण ने आवेश नामक एक संदिग्ध को पकडा हुआ था। पूछताछ में संदिग्ध ने बताया कि उसने पी0ए0सी0 के अन्दर बने शौचालय से सामान चोरी किया था। आरोपी के कब्जे से स्टील टोंटी, सावर, टावल स्टैन्ड आदि सामान बरामद किया गया । उक्त सम्बन्ध में 40वीं0 वाहिनी पी0ए0सी0 के आरक्षी महेन्द्र सिंह की लिखित तहरीर पर कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 475/25 धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
विवरण आरोपी-
आवेश पुत्र सत्तार निवासी मौहल्ला राजावली सराय थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष ।















Leave a Reply