कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा कहाँ से जुड़े हैं नशे की इस खेप के तार पुलिस कर रही जाँच हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है । उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग, संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग, शांतिभंग रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही कार्रवाई के दौरान एक ई-रिक्शा संख्या UK08 ER 8223 पुलिस को देखकर तेज गति से पीछे भागीरथी होटल की ओर मोड़ने का प्रयास किया । संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्परता एवं फुर्ती दिखाते हुए लगभग 15–20 कदम की दूरी पर ई-रिक्शा को रोक लिया। ई-रिक्शा में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति बैठा पाया गया । नाम पता पूछने तथा जामा तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के पीठ पर अलग-अलग बैग पाए गए। दोनों बैगों की जांच एक साथ कराई गई । दोनों व्यक्तियों से कुल 2 किलोग्राम 700 ग्राम (2.700 KG) अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) है । बरामदगी के आधार पर कोतवाली नगर, हरिद्वार पर मु0अ0सं0 787/2025, NDPS Act पंजीकृत दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *