रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नज़र रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में रात्रि में मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर कलियर मोड़ बहादराबाद क्षेत्र से संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्ति अमन पुत्र नसीम निवासी लण्ढौरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया । आरोपी के पास से अवैध चाकू बरामद किया गया, जिसे वह किसी संगीन अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से अपने पास रखे हुए था । आरोपी त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपित
अमन पुत्र नसीम निवासी- लण्ढौरा, कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार
बरामद माल
एक अदद अवैध चाकू















Leave a Reply