रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा को नशा मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में SSP हरिद्वार के निर्देशों के तहत अवैध शराब के निर्माण और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने कार्रवाई की । मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम शान्तरशाह में दबिश दी गई, जहाँ से व्यक्ति राहुल उर्फ़ बंटी पुत्र सूरजभान निवासी ग्राम शान्तरशाह, थाना बहादराबाद हरिद्वार को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है ।
नाम पता आरोपित
राहुल उर्फ़ बंटी पुत्र सूरजभान निवासी ग्राम शान्तरशाह, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार
बरामदगी
05 लीटर अवैध कच्ची शराब















Leave a Reply