रिपोर्ट – वंश शर्मा
रूड़की | कोतवाली रुड़की पुलिस को गश्त के दौरान डायल-112 माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ढंडेरा क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है । सूचना पर पुलिस टीम तत्काल करमगढ़ पहुँची, जहाँ पाया गया कि राजू अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। पुलिस कर्मियों द्वारा राजू को समझाने-बुझाने का पूरा प्रयास किया गया, परंतु वह नहीं माना और और अधिक उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू हो गया । स्थिति को बिगड़ने से रोकने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु, पुलिस टीम द्वारा राजू को उसके अपराध व धारा 170 BNSS से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता आरोपी
राजू पुत्र गोपाल लिम्बू निवासी राजबिहार कॉलोनी, रुड़की, कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार आयु: 44 वर्ष















Leave a Reply