रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी लगाम लगाए जाने के लिए नियमित रूप से सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की निगरानी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगातार सघन चेकिंग, सुरागरसी एवं पतारसी की कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 30.11.2025 को दौराने गस्त/चेकिंग, लक्सर पुलिस द्वारा कस्बा क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया | पकड़ा गया व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, जिसे पुलिस की सतर्कता से समय रहते पकड़ लिया गया । व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
नाम पता आरोपी
आशु वर्मा पुत्र जय सिंह वर्मा निवासी वार्ड नं. 11, केशव नगर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
बरामदगी
01 अदद अवैध चाकू















Leave a Reply