रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वादी मुकदमा गोतम सिह निवासी शिवपुरम गोपाल गार्डन थाना गंगनहर की लिखित तहरीर बाबत घटना अज्ञात अभि0 द्वारा वादी की स्कूटी को हिमालयन पैलेस बैंकट हाल ढण्डेरा से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था । वाहन चोरी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश पर अलग अलग पुलिस टीमो का गठन कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए । गठित पुलिस टीम ने मुखबिरान को एक्टिव कर क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए सोलानी पुल के पास नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान 01 संदिग्ध को दबोचकर उसकी निशानदेही पर चोरी की 04 मोटर साईकिल बरामद की। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपित के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है ।
विवरण आरोपित-
मोनू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार
बरामदगी-
1. स्कूटी- 01
2. मोटर साईकिल- 03












Leave a Reply