अवैध शराब तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन लगातार जारी पकड़ में आय़ा शराब तस्कर, कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | थाना पथरी पुलिस द्वारा बंगला बस्ती पथरी को जाने वाले मार्ग से एक व्यक्ति को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया जबकी उसका साथी मौके से फरार हो गया । दोनों के खिलाफ थाना पथरी पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0- 630/25, धारा– 60(1)72 आबकारी अधिनियम

पकड़ा गया आरोपित-
आसिफ़ पुत्र तहसीन उम्र- 18 वर्ष निवासी ऐथल बुजुर्ग थाना पथरी हरिद्वार

बरामदगी-
15 लीटर कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *