रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार वारण्टी एवं फरार वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई । टीम द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में लंबित न्यायालयी वारण्टों की तामील करते हुए वारण्टी रमन पाण्डे पुत्र स्व० शिवकुमार पाण्डे निवासी मकान संख्या-27, आलोक नगर, कल्याणपुर, लखनऊ को उसके लखनऊ स्थित पते पर दबिश देकर हिरासत में लिया । वारंटी के विरुद्ध मा० न्यायालय हरिद्वार द्वारा परिवाद संख्या 143/2024, दहेज निवारण अधिनियम में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था । वारंटी के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता वारंटी
रमन पाण्डे पुत्र स्व० शिवकुमार पाण्डे निवास मकान संख्या 27, आलोक नगर, कल्याणपुर, लखनऊ
परिवाद सं. 143/2024
धारा-दहेज निवारण अधिनियम
















Leave a Reply