ओवर लोड मिट्टी व जोखिम पूर्व तरीके से चलाने पर डम्फर को किया सीज हरिद्वार पुलिस द्वारा ओवर लोड / खतरनाक तरीके से चलने वाले वाहन के विरुद्ध की गयी कार्यवाही |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार,अवैध खनन को लेकर मिल रही शिकायतो को लेकर थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा सभी सम्भावित स्थानो मे लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा एक डम्फर नं0-UP11BT9886 को ओवर लोड मिट्टी व जोखिम पूर्व तरीके से चलाने पर अन्तर्गत mv act में चालानी कार्यवाही कर वाहन को सीज किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध खनन/ ओवरलोड /खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरूद्ध निरन्तर कड़ी कार्यवाही व पूर्णतया रोक लगाये जाने के निर्देश जारी किये गये है ।

नाम पता आरोपी
नदीम पुत्र फरीद निवासी जाब्ता गंज नजीबाबाद बिजनौर उ0प्र0।

वाहन का विवरण
डम्फर नं0-UP11BT9886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *