रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | हाल फिलहाल घटित आतंकी घटनाओं के मद्देनजर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद हरिद्वार पुलिस स्लाइडिंग बैरियर लगाकर अलग-अलग स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाने के संबंध में दिए गए निर्देशों के लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं । रात थाना श्यामपुर पुलिस ने रात्रि चैकिंग के दौरान सज्जनपुर पीली तिराहा से आगे रसियाबड की तरफ स्कूटी सवार 02 संदिग्ध को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से कुल 37.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। स्कूटी को जब्त करते हुए बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना श्यामपुर पर मु0अ0सं0-125/2025 अन्तर्गत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया। मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जायेगा ।
*विवरण आरोपित-
1. सुमित थपलियाल पुत्र स्व0 राकेश थपलियाल नि0 चन्द्रनगर रेसेकोर्स देहरादून
2. अनिल चढ्ढा पुत्र स्व0 जगमोहन लाल नि0 मोनाल एन्कलेब बंजारावाला देहरादून
बरामदगी-
1. कुल 37.70 ग्राम अवैध स्मैक
2. तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी
















Leave a Reply