रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी अभियान के क्रम में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर दौरान चैकिंग पुलिस टीम द्वारा पथरी पुल से आगे धनौरी रोड नहर पटरी से एक आरोपी सुमंगलम कुमार पुत्र संतोष मिस्त्री निवासी चण्डी घाट आधे पुल के नीचे थानात श्यामपुर हरिद्वार को दबोचकर आरोपी के कब्जे से कुल 10 किलो 64 ग्राम अवैध गाँजा (कीमती लगभग 1,00,000/- रू0) की बरामदगी की गयी । आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह उक्त गांजे को कलियर से एक व्यक्ति से हरिद्वार में बेचने के लिये लेकर आया था । रानीपुर पुलिस द्वारा आरोपी सुमंगलम के विरूद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
नाम पता आरोपी
1- सुमंगलम कुमार पुत्र संतोष मिस्त्री निवासी चण्डी घाट आधे पुल के नीचे थाना श्यामपुर हरिद्वार।
बरामदगी-
1- कुल 10.64 किलोग्राम गाँजा (कीमती करीब 1,00,000/- रू0)














Leave a Reply