नाबालिक अपहृता को बहादराबाद पुलिस ने किया सकुशल बरामद अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | वादी मुकदमा महबूब थाना बहादराबाद हरिद्वार की तहरीर के आधार पर अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र नूर मौहम्मद निवासी ग्राम मखियाली खुर्द कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री के अपहरण करने के सम्बन्ध में अन्तर्गत धारा 137(2) बीएनएस थाना बहादराबाद में पंजीकृत कराया गया था । अपह्ता की अतिशीघ्र बरामदगी हेतु SSP हरिद्वार द्वारा आवश्यक निर्देश पर थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था व न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानतीय वारण्ट जारी किये गये थे। गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी की गयी व मुखबिर मामूर किये गये व मोबाइल सर्विलांस की सहायता से वांछित अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र नूर मौहम्मद को बद्रीपुर जोगीवाला देहरादून से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से अपह्रता को सकुशल बरामद किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे पोक्सो अधिनियम की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की गई |

नाम पताअभियुक्त
01. मुस्तकीम पुत्र नूर मौहम्मद निवासी ग्राम मखियाली खुर्द कोतवाली लक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *