रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | कोतवाली गंगनहर पुलिस को ड्यूटी के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नाजायज़ चाकू लेकर घूम रहा है । सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति साहिल पुत्र मोमीन, निवासी रामपुर, रुड़की (कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार) को रोककर पूछताछ की गई । जामा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अदद नाजायज़ चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने का कारण पूछे जाने पर व्यक्ति संतोषजनक जवाब नहीं दे सका । आरोपी को उसके अपराध एवं कानूनी धाराओं से अवगत कराते हुए रामपुर नदी की ओर जाने वाले रास्ते, कब्रिस्तान गेट रुड़की के पास से हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है ।
अभियोग का विवरण
मुकदमा अपराध संख्या 575/25, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, बनाम साहिल
नाम व पता आरोपी
साहिल पुत्र मोमीन निवासी रामपुर, रुड़की
कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार
आयु 23 वर्ष
बरामदगी
एक अदद नाजायज़ चाकू
आपराधिक इतिहास
1. मुकदमा अपराध संख्या 92/19, धारा 457/380/411 IPC
2. मुकदमा अपराध संख्या 390/23, धारा 25/4 Arms Act














Leave a Reply