संदिग्धों पर हरिद्वार पुलिस लगातार कर रही है निगरानी अवैध चाकू के साथ हरिद्वार पुलिस ने एक आरोपी दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | गंगनहर पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नाजायज़ चाकू लेकर घूम रहा है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति साहिल उर्फ बोलर पुत्र असलम, निवासी रामपुर चुंगी, रुड़की (कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार) को रोककर पूछताछ की । जामा तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से एक अदद नाजायज़ चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने का कारण पूछे जाने पर आरोपी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका । आरोपी को उसके अपराध एवं संबंधित धाराओं से अवगत कराते हुए मुकदमा अपराध संख्या 574/25, आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

नाम व पता आरोपित
साहिल उर्फ बोलर पुत्र असलम निवासी रामपुर चुंगी, रुड़की कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार आयु 19 वर्ष

बरामदगी
एक अदद नाजायज़ चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *