ज्वालापुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (गांजे) के साथ एक व्यक्ति को दबोचा आरोपी के क़ब्ज़े से लगभग 02 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने NDPS एक्ट में मुक़दमा दर्ज किया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) के तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त आदेशों के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा अलग–अलग टीमों का गठन किया गया तथा टीमों को प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने व्यक्ति मोहित उर्फ काला पुत्र ब्रह्मपाल निवासी पीर वाली गली, आर्य नगर, ज्वालापुर को लाल पुल से आगे नहर पटरी के पास से लगभग 02 किग्रा अवैध गांजा के साथ हिरासत में लिया । आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 662/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपी
मोहित उर्फ काला पिता का नाम ब्रह्मपाल निवासी पीर वाली गली, आर्य नगर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार

बरामदगी
• लगभग 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *