रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध लगातार छापेमारी कर कार्यवाही की जा रही है । प्रातः व0उ0नि0 नितिन चौहान कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध खनन की छापेमारी करते हुये दौराने चैकिंग टिहरी विस्थापित नदी रपटे से अवैध खनन (रेत, बजरी) निकालते हुये कुल 11 भैंस/घोडा बुग्गियो को जब्त किया गया, एवं बुग्गियो के स्वामियो का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुये कुल 2750/- रू0 की धनराशि वसूल की गयी, जिनके विरूद्ध अवैध खनन के सम्बन्ध में अलग से उपजिलाधिकारी को अलग से रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है l
कार्यवाही-
1- कुल 11 भैंस/घोडा बुग्गी
2- कुल 11 चालान पुलिस एक्ट 2750/- रू0














Leave a Reply