फायर यूनिट की त्वरित कार्यवाही से लांखों की सम्पत्ति का नुकसान होने से बचा चाय की दुकान में लगी आग पर पूर्ण रुप से किया काबू |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | देर रात फायर यूनिट मंगलौर को प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट मंगलौर थाना मंगलौर तत्काल घटनास्थल लढ़ौरा रोड मंगलौर पहुंचे घटनास्थल पर पहुंच मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग उक्त स्थान पर एक चाय की दुकान में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं आग को फैलने से भी रोका आग से दुकान में काफी सारा सामान जल गया है दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई है। अन्य कोई जनहानि नहीं हुई चाय दुकान स्वामी मुस्तफिक निवासी मंगलौर स्वयं मौके पर मौजूद था। आग लगने के कारणों एवं नुकसान संबंधी विवरण की जांच की जा रही है कोतवाली मंगलौर का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा फायर यूनिट की तत्काल कार्रवाई रिस्पांस टाइम से आसपास की लाखों की संपत्ति को जलने से बचाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *