अवैध शराब सहित 01आरोपी को धर दबोचा आरोपी कब्जे से 48 पैकेट ट्रेटा पैक माल्टा मार्का शराब बरामद विधिक कार्यवाही जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियान चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा स्वंय भी अनेक रैली आदि निकाली जा रही है तथा अधिनस्त को ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा अवैध कार्यो मे संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न टीमों को इस कार्य में लगाया गया तथा अलग- अलग क्षेत्र में नशा माफिया के विरुद्ध टास्क दिया गया । जिसके फलस्वरुप आरोपी दीपक पुत्र ताराचंद निवासी ग्राम नन्हेडा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार से 48 पैकेट ट्रेटा पैक माल्टा मार्का कम्पनी अवैध शराब के साथ पकड गया । जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

आरोपी का विवरण
1- दीपक पुत्र ताराचंद निवासी ग्राम नन्हेडा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार ।

*बरामद माल
1- 48 पैकेट ट्रेटा पैक माल्टा मार्का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *