रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में ATS, QRT, BDS, PAC तथा कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों CCR, संजय पुल, धनुष पुल, ब्रह्मकुंड तथा मालवीय घाट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा सामान की बारीकी से तलाशी ली। महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का पुनः निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए । हरिद्वार पुलिस लगातार सतर्क है तथा आमजन से भी अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ।














Leave a Reply