एक आरोपी को 44 टेट्रा पाउच किन्नू मार्का देशी अवैध शराब के साथ धर दबोचा हरिद्वार पुलिस नशे का व्यापार करने वालो पर लगातार कस रही है शिकंजा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कडे निर्देश निर्गत किये गये थे जिसके क्रम में दिनांक- 19.11.25 को श्यामपुर पुलिस के द्वारा नियमित चैकिंग व गस्त के दौरान बाहर पीली थाना क्षेत्रान्तर्गत शराब की तस्करी करते हुये रवि कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम बाहरपीली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार को 44 टेट्रा पाउच किन्नू मार्का देशी शराब के साथ पकडा । जिस सम्बन्ध में थाना श्यामपुर पर नियमानुसार आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ है। अवैध मादक पदार्थ के बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।

नाम पता आरोपी
1.रवि कुमार पुत्र.प्रीतम सिंह निवासी ग्राम बाहरपीली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र-33 वर्ष बरामदगी-44 टेट्रा पैक किन्नू मार्का मसालेदार देशी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *