लड़ झगड़कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर हरिद्वार पुलिस सख़्त रूड़की पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर 01 व्यक्ति को धारा 170 BNSS में दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रूड़की | कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त ड्यूटी के दौरान ग्राम मलकपुर माजरा में पहुंची। वहां पाया गया कि अजय कर्ण पुत्र राजकुमार अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग करते हुए आमदा फ़साद कर रहा था । पुलिस टीम द्वारा मौके पर उसे समझाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति समझाने पर नहीं माना और अधिक उत्तेजित होकर लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गया, जिससे स्थिति गंभीर होने लगी। कोई अन्य विकल्प न होने पर उसे धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपित
अजय कर्ण पुत्र राजकुमार निवासी मलकपुर माजरा, रूड़की, जनपद हरिद्वार
उम्र: 30 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *