हरिद्वार पुलिस 02 शराब तस्करों को अवैध देशी शराब के साथ पकडा आरोपियों के कब्जे से कुल 112 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत टीमों का गठन किया गया सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । दौराने चैकिंग आरोपी 1-राजू पुत्र धन सिंह निवासी छतरी वाला कुआं निकट पीठ पुलिया जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार 2-जयदेव बनिक पुत्र खोकन निवासी बंगाली बस्ती ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब के साथ पकडा गया । आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर धारा 60आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गये ।

नाम व पता आरोपी
1-राजू पुत्र धन सिंह निवासी छतरी वाला कुआं निकट पीठ पुलिया जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
(52 पव्वे देशी शराब)
2-जयदेव बनिक पुत्र खोकन निवासी बंगाली बस्ती ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार।
(60 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *