रिपोर्ट – वंश शर्मा
खानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा–निर्देश में माननीय न्यायालय से प्राप्त वारंटों की शत–प्रतिशत तामील हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना खानपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थाना खानपुर पुलिस की टीमों द्वारा फरार वारंटियों की तलाश में विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान एक वारंटी मौके पर मौजूद मिला, जिसे विधिक कारण बताकर हिरासत में लिया गया ।
नाम पता वारंटी
देवेन्द्र कुमार पुत्र कर्ण सिंह निवासी ग्राम पौडोवाली, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार
आयु: 52 वर्ष
वाद संख्या: 1065/2020
धारा: 135 विद्युत अधिनियम














Leave a Reply