रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु पथरी पुलिस द्वारा रात्रि को बादशाहपुर से हर्षिवाला को जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
गंगाराम पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम भुवापुर थाना पथरी जिला हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होना














Leave a Reply