महिला से अपराध कर अपने को स्वयं गुमशदगी दिखाकर पुलिस को कर रहा था गुमराह पुलिस ने अभियुक्त के अरमानों पर फेरा पानी कर दिया दूध का दूध पानी का पानी महिला की वीडियो बनाकर महिला को दे रहा था धमकी पुलिस ने गिरफ्तार कर दिखाया जेल का रास्ता |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

खानपुर | खानपुर पुलिस की पुलिस द्वारा एक ऐसे अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिसने अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु स्वयं को गुमशुदा दर्शाकर भ्रामक जानकारी प्रसारित की थी। परिजनों के द्वारा थाना खानपुर पर गुमशुदगी दर्ज करवाई गई । जाँच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि गुमशुदा / अभियुक्त द्वारा एक लड़की को नशीले पदार्थ के सेवन करवाया गया व उसके साथ अश्लील कृत्य कर वीडियो बनाई गई , उसके प्रभाव में अनुचित कृत्य, तथा बार-बार शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किए जाने की पुष्टि हुई है । जिस सम्बन्ध में पीड़िता के द्वारा थाना खानपुर पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ उक्त अभियुक्त पर यह भी आरोप है कि उसने पीड़िता की स्थिति का अनुचित लाभ उठाते हुए अशोभनीय वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया, तथा लगातार धमकियाँ देकर उसका शोषण करता रहा । अभियुक्त के अपराधिक कार्य के उजागर होते ही जानबूझकर फरार हो गया था तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए गुमशुदगी का मिथ्या स्वरूप तैयार किया था । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष खानपुर द्वारा स्वंय की निगरानी में विशेष टीमों का गठन किया गया है एवं संभावित ठिकानों पर सतत दबिश दी गई । पुलिस टीम द्वारा साइबर, तकनीकी और मानवीय संसाधनों की सहायता से अभियुक्त को गिरफ्तार विधिक कार्रवाई की जा रही है |

नाम पता अभियुक्त

अमित पुत्र बरफान नि0 ग्राम दल्लावाला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार

age-29 सम्बन्धित मु0अ0सं0 303/25 धारा 64(2)m,123,351(3) BNS (गुमशुदा 15/2025)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *