शांति व्यवस्था भंग करने पर 4 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार सडक मे सरेआम हो हल्ला, हुडदंग/शाति भंग /झगडे/यातायात बाधित करते पाये गये |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | थाना कनखल को सूचना मिली कि बाल्मीकि बस्ती में कुछ व्यक्ति सडक मे हो हल्ला, झगडा,शांति भंग व हुडदंग आदि कर रहे है | उक्त सूचना पर चेतक / थाना मोबाईल मौके पर पंहुची तो 4 व्यक्ति आपस मे गाली गलौच हो हल्ला व मार पीट व मरने मारने पर उतारु था जहां पर काफी भीड एकत्रित थी काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु नही माने और उग्र होकर उत्तेजित होकर मार पीट पर उतारु थे | जिस पर पुलिस टीम द्वारा चारों लोगों को हिरासत मैं लेकर विधिक कार्रवाई की गई |

गिरफ्तार अभियुक्त
1- कमल कुमार पुत्र चॉदमल निवासी रविदास मन्दिर जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार उम्र 28 वर्ष
2- कपिल पुत्र बिजेन्द्र धीमान नि0 रायसी लक्सर हरिद्वार उम्र 30 वर्ष
3- क्रिस पुत्र सन्दीप कुमार नि0 बाल्मिकी बस्ती थाना कनखल हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
4- अश्वनी पुत्र अजय बैनीवाल नि0 बाल्मिकी बस्ती थाना कनखल हरिद्वार उम्र 30 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *