रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत सड़क पर दो व्यक्ति सरेआम हो-हल्ला व हुड़दंगबाज़ी कर रहे थे, जिससे मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी असुविधा हो रही थी । कुछ स्थानीय लोगों द्वारा उक्त कृत्य का विरोध भी किया जा रहा था, जिससे आमजन में रोष व्याप्त था । सूचना पर पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, किंतु वे नहीं माने । स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता आरोपी
1. अंशुल कुमार, पुत्र ईशम सिंह
निवासी गुरुकुल नारसन बूढ़पुर जट, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार
हाल पता — हेतमपुर, रविदास मंदिर, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
2. अंशित, पुत्र ईशम सिंह
निवासी उपरोक्त














Leave a Reply