रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | थाना सिडकुल पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग/शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पाल मार्केट क्षेत्र में एक व्यक्ति को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए पकड़ा गया । पुलिस द्वारा मौके से अवधेश पुत्र कल्लू गिरी निवासी मोनी का मकान, पाल मार्केट, सिडकुल (स्थाई पता बफरी बुजुर्ग, काशीपुर शाही, बरेली, उत्तर प्रदेश) को दबोचा गया । व्यक्ति के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 577/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
नाम पता आरोपित
अवधेश पुत्र कल्लू गिरी निवासी मोनी का मकान, पाल मार्केट, सिडकुल
स्थाई पता बफरी बुजुर्ग, काशीपुर शाही, जिला बरेली (उ.प्र.)
बरामदगी
1. ₹1280/- नकदी
2. सट्टा बुक
3. पेन














Leave a Reply